फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   seven thosand in jail

चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर सात हजार संदिग्धों को भेजा जेल

Thu, 13 Jan 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
seven thosand in jail
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। एसपी के आदेश पर तीन माह के अभियान में अब तक पुलिस ने जहां चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका को लेकर सात हजार संदिग्धों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

वहीं 35 हजार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर पाबंद किया है। 214 बदमाश जिला बदर किए गए। हालांकि गैंगेस्टर एक्ट के मामले में 100 व 65 वांछित अपराधियों समेत करीब पांच हजार उपद्रवी चिह्नित किए गए हैं। जिन्हें चुनाव से पहले ही जेल भेजने की तैयारी पुलिस ने की है।
विज्ञापन

जिले में शांति व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने 30 सितंबर 2021 से अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने बुधवार तक सात हजार लोगों को जेल भेजा है। इसमें 470 अवैध शराब, 103 अवैध शस्त्र, 101 मादक पदार्थ, 10 गैंगेस्टर एक्ट, दो सौ वारंटी व संज्ञेय अपराध के पांच हजार उपद्रवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 214 बदमाशों को जिला बदर किया गया है। अब तक करीब 35 हजार उपद्रवियों को पाबंद किया गया है। जिसमें जहां 33 हजार से अधिक पर शांतिभंग की आशंका में छह माह तो करीब डेढ़ हजार लोगों को मिनी गुंडा के तहत तीन साल के लिए पाबंद किया गया है। जबकि पुलिस गैंगेस्टर के 25 मुकदमों में 100 व 65 वांछित समेत पांच हजार उपद्रवियों को चिह्नित कर जेल भेजने की तैयारी में है।
आचार संहिता के पालन को 109 बैरियर
आचार संहिता के पालन कराने को लेकर पुलिस ने जिले की सीमाओं में 31 व 78 शहर व कस्बों से लेकर चौराहों तक 78 बैरियर स्थापित किए हैं। जहां पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों के साथ वाणिज्य व आयकर विभाग के कर्मचारी व राजस्व व नगर पंचायत के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर तैनात पुलिस की टीमें रुपया-पैसा, शराब, चुनाव सामग्री, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखेंगी।
पांच बूथ वाले मतदान केंद्रों का डीएम व एसपी ने जाना हाल
हैदरगढ़। पांच बूथ वाले मतदान केंद्रों का हाल जानने बुधवार को डीएम व एसपी हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक इंटर कॉलेज में सहयोग न करने पर डीएम ने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई।
बुधवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के पांच बूथ वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सिद्धौर के आदर्श इंटर कॉलेज, हैदरगढ़ कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सुबेहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय समेत कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों की सुविधाएं परखीं।
संबधित को समय रहते खामियां दूर करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक इंटर कालेज में नोटिस के बाद भी प्रधानाचार्य के सहयोग न करने पर डीएम ने फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम शालिनी प्रभाकर, सीओ बीनू सिंह, अधिशाषी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक बीके वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास
जिले को मिली दो कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स स्थानीय पुलिस के साथ रूट मार्च कर निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव का भरोसा मतदाताओं को दिला रही है। इस क्रम में बुधवार को मोहम्मदपुर खाला व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रूट मार्च किया गया।
सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार व मोहम्मदपुर खाला के प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना के नेतृत्व में बेलहरा कस्बे में व सुबेहा थाना क्षेत्र में सीओ बीनू सिंह, एसओ शिव नारायण सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों ने सुबेहा कस्बा, चकौरा, कैफी आदि वल्नरेबल व क्रिटिकल मतदान केंद्र वाले गांवों में जाकर रूट मार्च किया।

आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहीं वॉल पेंटिंग
सिरौलीगौसपुर। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के रामनगर, बदोसरायं सड़क मार्ग के किनारे किनारे विभिन्न पार्टियों की वॉल पेंटिंग व पोस्टर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही हैं। हर तरफ अभियान चल रहा है लेकिन शायद तहसील व पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन पर नहीं पड़ी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed