{"_id":"6563a26c4ea16f71c80b52c4","slug":"serious-patients-will-get-treatment-at-chc-barabanki-news-c-315-1-slko1012-8837-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गंभीर मरीजों को सीएचसी पर मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गंभीर मरीजों को सीएचसी पर मिलेगा इलाज
Mon, 27 Nov 2023 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर गंभीर मरीजों को इलाज देने के लिए तैयार हो रहा है। बाराबंकी-गोंडा बहराइच मार्ग पर होने वाले सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायलों को जहां जांच के साथ भर्ती कर इलाज की सुविधा मिलेगी, वहीं इसका लाभ गंभीर बीमारी से पीड़ित स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। इसको लेकर सीएचसी में 32 लाख रुपये की लागत से 20 बेड का नया वार्ड बनाया जा रहा है।
बौद्ध परिपथ के किनारे स्थित रामनगर सीएचसी पर्यटक स्थल महादेवा होने के कारण काफी संवेदनशील है। अक्सर इस हाईवे पर होने वाले हादसों में गंभीर रूप से घायलों की जिला अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो जाती है। वहीं महादेवा आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। गंभीर बीमारी का इलाज हो या फिर जांच इसको लेकर स्थानीय लोगों को भी जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। कारण सीएचसी पर न जांच की सुविधाएं हैं और न ही पर्याप्त वार्ड।
ऐसे में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना चिकित्सकों की मजबूरी होती है। सीएचसी पर 32 लाख की लागत से बन रहे 20 बेड के वार्ड का निर्माण अंतिम दौर में है। यह बनने के बाद सीएचसी 40 बेड की हो जाएगी। वहीं जांच और भर्ती की सुविधा का लाभ तराई क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलवी गुप्ता ने बताया कि नए वार्ड का निर्माण पूरा होते ही हादसों में घायलों व गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को जांच के बाद भर्ती कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
जांच की भी मिलेगी सुविधा
सीएचसी पर बगल में ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार हो गया है, जिसमें पैथोलॉजी तैयार हो गई है। अब जांच के लिए मरीज को बाहर दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी। यहीं पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।