{"_id":"69fb9ad9c074fb38310f16de","slug":"self-census-begins-today-dm-releases-program-barabanki-news-c-315-1-lu11010-166660-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वगणना आज से, डीएम ने जारी किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वगणना आज से, डीएम ने जारी किया कार्यक्रम
Thu, 07 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 07 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह कार्यक्रम स्वगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए है। स्वगणना का यह कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा।
इसका मुख्य उद्देश्य जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कराना है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न वर्गों के नागरिकों को शामिल किया जाएगा।
प्रत्येक दिवस को एक विशेष थीम के रूप में निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नामित नोडल और विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है। स्वगणना प्रक्रिया को सरल, सुगम और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया प्रारंभिक चरण में चरणबद्ध स्तर पर होने वाली स्वगणना के पहले दिन 07 मई को राजस्व/प्रशासन दिवस पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वगणना करेंगे।
इसके बाद 08 मई को स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास दिवस पर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और विकास खंड स्तर के जनप्रतिनिधि व कर्मचारी, 09 मई को खिलाड़ी, पत्रकार और मीडिया कर्मी जबकि 10 मई को पद्मश्री व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे।
इसी तरह 11 मई को न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता, 12 मई को पुलिस और यूनिफॉर्म्ड फोर्स के सदस्य 13 मई को केंद्रीय कार्यालयों और वित्तीय संस्थानों, 14 और 15 मई को शिक्षा व चिकित्सा संस्थानों के लोग, 16 मई को उद्योग और यातायात क्षेत्र के लोग, 17 मई को महिला समूह व स्वयं सहायता समूह की सदस्य, 18 मई को डिजिटल एक्सेस सपोर्ट से आमजन, 19 मई को घर से काम करने वाले नागरिक और 20 मई को एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़े नागरिक इसमें शामिल होंगे।