फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   selection

संविदा शिक्षक के एक-एक पद पर 40-40 दावेदार

Mon, 04 Oct 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
selection
बाराबंकी। अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए एक-एक पद पर 40-40 दावेदार हैं। जिनको साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। जहां पर गठित कमेटी अभ्यर्थियों की योग्यता का परीक्षण कर चयन करेगी।
विज्ञापन

जिले में चार संस्कृत के माध्यमिक विद्यालय है। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने व शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर इन विद्यालयों में शासन के आदेश पर संविदा पर एक-एक सहायक अध्यापकों को नियुक्त किया जाना है। इसके जिए सवा दो सौ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया गया था। आवेदन पत्रों की जांच के बाद 160 सही पाए गए। जिसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसको लेकर मंडलीय उप शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस नामित सदस्य सचिव तो डीएम द्वारा नामित मजिस्ट्रेट व दो सम्पूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य व कॉलेज प्रबंधकों को सदस्य नामित किया गया है। डीआईओएस कार्यालय में होने वाले दो दिवसीय साक्षात्कार सोमवार से शुरू होगा। पहले दिन सोमवार को सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय नागेश्वर नाथ व श्री विद्वुत परिलोधेश्वर संस्कृत महाविद्यालय महादेवा तो दूसरे दिन मंगलवार को श्री सचिदानंद गुरुकुल विद्यापीठ मुंडागोपाल, शाहपुर भगौली व श्री गुरूकुल विद्यापीठ उमावि हैदरगढ़ में रखे जाने वाले संविदा शिक्षक पद के लिए साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed