{"_id":"69fa4e26f8f1d41d500c1f3e","slug":"seeing-the-sdm-grain-traders-fled-leaving-their-shops-barabanki-news-c-315-1-lu11010-166546-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एसडीएम को देख दुकानें छोड़ भागे गल्ला व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एसडीएम को देख दुकानें छोड़ भागे गल्ला व्यापारी
Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एसडीएम ने मंगलवार को आठ गल्ला व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार व्यापारी एसडीएम को देख दुकान छोड़ भाग गए। इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
निरीक्षण दल सबसे पहले मरकामऊ स्थित करुणा शंकर अवस्थी के प्रतिष्ठान पर पहुंचा। वहां गेहूं खरीद के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। उन्हें अपने कागजात दिखाने के लिए तत्काल तहसील तलब किया गया है। एसडीएम ने बताया कि मरकामऊ क्षेत्र की चार प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान दो गल्ला व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। इसके बाद टीम रसूलपुर पहुंची, जहां मेराज इंटरप्राइजेज और एक अन्य दुकान संचालक भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।
इस दौरान उन्होंने खरीदे गए गेहूं की बोरियों की भी गणना कराई। दरिगापुर गांव के दुकान संचालक तो निरीक्षण से पहले ही अपनी दुकानें बंद कर चले गए थे। यह कार्रवाई अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई थी। एसडीएम अनिल सरोज ने बताया कि यह निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देशों पर किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य गल्ला खरीद और बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार और मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रमोद द्विवेदी भी टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने भी निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। एसडीएम ने बताया कि सभी व्यापारियों को दस्तावेज के साथ तहसील बुलाया गया है। उन्हें अपने गेहूं खरीद और बिक्री के सभी वैध कागजात प्रस्तुत करने होंगे। इस पूरे औचक निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।