फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Second phase of admission process begins, 932 seats vacant

Barabanki News: द्वितीय चरण की प्रवेश प्रकिया शुरू, 932 सीटें रिक्त

Sun, 20 Jul 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 20 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Second phase of admission process begins, 932 seats vacant
बाराबंकी। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर बुलावा पत्र डाउनलोड करना होगा। निर्धारित तिथि तक प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन


द्वितीय सूची जारी होने के साथ ही आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को बुलावा पत्र, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रमाणित प्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश से पहले चयन सूची में अपना नाम जांचना अनिवार्य है। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को यह भी विकल्प मिलेगा कि वह स्थिर या विस्थापित विकल्प का चयन कर सकते हैंं।
विज्ञापन



आईटीआई में रिक्त सीटें

राजकीय आईटीआई - एलाटमेंट- शेष सीटें
महुआमऊ--- 458---- 262
बनीकोडर---- 315--- 181
फतेहपुर--- 278---- 149
नवाबगंज--- 367--- 185
सिरौलीगौसपुर---303- 155
योग------ 1721---- 932
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed