फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seas hospital, doctor's fir

अस्पताल सीज, डॉक्टर पर मुकदमा

Sun, 02 Aug 2015 10:03 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
रविवार को तहसील मुख्यालय स्थित संचालित हो रहे सीएचसी में तैनात सर्जन के आरबी हास्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर को भारी पुलिस बल के साथ पहुंची जिले की स्वास्थ्य विभाग टीम ने सीज कर दिया। कार्रवाई की जानकारी पर डॉक्टर अस्पताल में भर्ती मरीजों को पहले ही निकाल कर अस्पताल में ताला लगाकर गायब हो गये।
विज्ञापन


रविवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धूसिया दोपहर करीब ढाई बजे सीएचसी बनीकोडर प्रभारी डॉ. एसबी सिंह, क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, कोतवाली प्रभारी जेएल सोनकर, अखण्ड देव मिश्रा के साथ आरबी हास्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर पर पहुंचे। जहां पहले से ही गेट पर ताला लटकता पाया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धूसिया व डॉ. राजकुमार की संयुक्त टीम ने इस हास्पिटल में छापा मारा। जहां पर अस्पताल में करीब एक दर्जन हड्डी रोग के मरीजों के साथ सीएचसी बनीकोडर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश वर्मा मरीजों का उपचार करते पाए गए। जांच टीम ने हास्पिटल सीज करना चाहा तो मरीजों के विरोध के चलते यह कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आप को फंसता देख डॉ. वर्मा ने नौकरी से अपना त्यागपत्र सीएचसी प्रभारी को सौंप दिया था। रविवार को टीम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी धूसिया टीम के साथ बनीकोडर सीएचसी पहुंचे जहां से केंद्र अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह के साथ पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाली पुलिस सर्जन वर्मा के ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां पर गेट में पहले से ही ताला लगा था। टीम गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंची जहां पर ओटी में मिले कुछ उपकरणों को पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल को सीज कर दिया। सीएचसी बनीकोडर में तैनात आर्थो सर्जन डॉ. राजेश वर्मा के विरुद्ध कुछ दिनों से प्राइवेट उपचार करने तथा अस्पताल से गायब रहने की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई हुई है।


सीएचसी बनीकोडर केंद्र प्रभारी अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह की ओर से हास्पिटल संचालक के विरुद्ध इंडियन मेडिकल कौंसिल की धारा 15(2) युनाइटेड प्रो व सेंस मेडिकल एक्ट की धारा 30 एवं भादवि की धारा 168 के तहत कोतवाली मेें मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
- जेएल सोनकर, कोतवाली प्रभारी

क्लीनिक को सील करने के बाद दोषी डाक्टर के खिलाफ कोतवाली रामसनेही घाट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- रवींद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed