{"_id":"4a613737fd437f89e49e190bff85d3a3","slug":"search-of-accused-of-lucknow-sbi-bank-robbing-in-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूट के आरोपियों की बाराबंकी में हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लूट के आरोपियों की बाराबंकी में हो रही तलाश
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जिले के चिनहट क्षेत्र में एसबीआई बैंक मेें गार्ड की हत्याकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की अब बाराबंकी में भी तलाश की जा रही है। बाराबंकी पुलिस भी शहर में कैश वैन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को लखनऊ की घटना से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों केे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी हैै।
बीते 18 नवंबर को दिन में शहर के मेजर पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कंपनी की कैश वैन लूटने का प्रयास किया था। बदमाश यहां से नकदी तो नहीं लूट सके थे लेकिन गार्ड को गोली मार दी थी और उसकी बंदूक लूट ली थी। इस वारदात के बाद पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगी थी वहीं एसएसपी लखनऊ राजेश पांडेय ने भी एसटीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके का जायजा लिया था। इसके बावजूद वारदात मेें अभी तक पुलिस किसी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
शातिर अपराधियों की हो रही पड़तालः जिले के शातिर अपराधियों व लुटेरों के बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। पुलिस अब ऐसे अपराधियों का ब्योरा जुटा रही है जिनके द्वारा पूर्व में लूट, डकैती आदि जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया गया है। लखनऊ में हुई बैंक लूट ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। यदि समय रहते पुलिस इन बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी तो जिले में भी कभी भी बड़ी वारदात सामने आ सकती है।