फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   School boundary demolished, cleaning done till Kanshiram Colony

Barabanki News: स्कूल की बाउंड्री ढहाई, कांशीराम कॉलोनी तक हुई सफाई

Sat, 13 Jul 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
School boundary demolished, cleaning done till Kanshiram Colony
बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ला ​स्थित एमआरएलबी स्कूल के पास हो रही जमुरिया नाले की सफाई।
बाराबंकी। जमुरिया नाले की सफाई में बाधा बने रहे स्कूलों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा है। शुक्रवार को आवास विकास में जमुरिया किनारे बने विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल को पोकलैंड मशीन से ढहा दिया गया। यह देख विद्यालय संचालक तेजी से स्वयं अपना अवैध निर्माण हटाने में जुट गए। वहीं नाले की सफाई का कार्य कांशीराम कॉलोनी के पास तक किया गया।
विज्ञापन

जमुरिया नाले की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। कांशीराम कॉलोनी के पीछे से लेकर आवास विकास तक सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान आवास विकास में बने एक विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल नाले की सफाई में बाधा बन रही थी। जिसपर राजस्व की टीम ने पैमाइश कराकर बाउंड्रीवाॅल को मशीन से ढहा दिया। वहीं, अन्य स्कूल संचालक अपना निर्माण स्वयं हटाने लगे हैंं। इसके अलावा जिन लोगों के अवैध निर्माण नाले की सीमा में आ रहे हैं, वे लोग भी उसे तेजी से हटा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि आवास विकास में संचालित एक विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल को राजस्व की टीम ने मशीन से ढहाया। उन्होंने बताया कि सफाई का कार्य और तेज करा दिया गया है। दो दिन में आवास विकास तक सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed