फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Scholarship will be investigated in more than three hundred colleges

Barabanki News: तीन सौ से अधिक कॉलेजों में होगी छात्रवृत्ति की जांच

Sun, 26 Mar 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Scholarship will be investigated in more than three hundred colleges
बाराबंकी। छात्रवृत्ति में घोटाले और गड़बड़ियों को लेकर तीन सौ से अधिक कॉलेजों की जांच की जाएगी। शासन के आदेश के बाद डीएम अविनाश कुमार ने करीब 21 बिंदुओं पर जांच के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है, जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन



समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंंख्यक कल्याण विभाग की ओर से हजारों छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं में छात्रवृत्ति दी जाती है। इस वर्ष समाज कल्याण विभाग से दशमोत्तर के 30 हजार से अधिक बच्चों को कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति दी गई है। वहीं पूर्व दशम में हजारों बच्चों को तीन हजार रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक विभाग ने पूर्व दशम में 2649 एवं दशमोत्तर में 6307 छात्र-छात्राओं का डेटा अग्रसारित किया है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग भी छात्रवृत्ति देता है।
विज्ञापन



शासन के आदेश के बाद जिले के तीन सौ से अधिक शिक्षण संस्थानों की जांच कराई जाएगी। इसमें हाईस्कूल व इंटर कॉलेज, आईटीआई, मेडिकल, इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेजों को शामिल किया गया है। जांच के दौरान नामित अधिकारी छात्रवृत्ति के साथ ही संस्थान की मान्यता, उनमें संचालित कोर्स, सीट, पंजीकरण व रखरखाव समेत अन्य तमाम बिंदुओं पर जांच करेंगे। जांच के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण, डायट प्राचार्य, आईटीआई प्राचार्य, बीएसए, पीओ नेडा, डीएचओ, डीएसओ, डीपीआरओ समेत अन्य तमाम विभागों के अधिकारियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेेंदु भूषण ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद छात्रवृत्ति केे लिए आए आवेदन, पात्रों का चयन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच होगी। हाल ही में फिनो पेमेंट बैंक के एजेंट तनवीर के यहां ईडी ने छापा मारा था, जिसमें हाइजिया कॉलेज में 350 खाते खोलकर छात्रवृत्ति की रकम हड़पने का मामला सामने आया था। सूत्रों की मानें तो जिले के तमाम कॉलेज भी ईडी के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed