फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Scannia and AC bus started from new bus station

एसी व स्कैनिया बसों की  ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Mon, 15 Apr 2019 10:22 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Mon, 15 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Scannia and AC bus started from new bus station
लोगों को राहत - फोटो : Amarujala
शहर में बने नए बस स्टेशन से ही एसी व स्कैनिया बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। रविवार को यहां से इन बसों का आवागमन भी चालू हो गया। कोई दिक्कत न हो, इसलिए हाईवे बाईपास से बस स्टेशन लाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


करीब दस करोड़ की लागत से हाईवे पर बने रोडवेज के नए बस स्टेशन से नौ अप्रैल को बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। यहां से गुजरने वाली हर बस के ठहराव के लिए अफसरों ने संबंधित डिपो के एआरएम को पत्र लिखकर सहमति ले ली है। यहां लंबी दूरी की बसों के साथ ही दिल्ली से लेकर गोरखपुर समेत अन्य जगहों को जाने वाली स्कैनिया व एसी बसों का ठहराव भी शुरू हो गया है। रविवार को यहां कई एसी व स्कैनिया बसें रुकीं। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि हाईवे से बसों को स्टेशन तक लाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसी व स्कैनिया बसों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए काउंटर भी बनाया गया है। हालांकि अब तक किसी यात्री ने बुकिंग नहीं कराई है। 
विज्ञापन



बसें पहुंचाने के लिए कर रहे कसरत
रोडवेज के नए बस स्टेशन पर बसें पहुंचाने के लिए विभागीय अफसरों को कसरत करनी पड़ रही है। जबकि यहां से सभी बसों के ठहराव कर आवागमन का आदेश है। बस स्टेशन पर स्कैनिया व एसी बसें चलने से यात्रियों में खुशी का माहौल है। शहर के निवासी सिराज अहमद का कहना है कि अब कहीं भी जाना हो लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है। रामप्रकाश ने कहा कि बसों का संचालन शुरू होने से जिले के समस्त लोगों को आगे चलते इसका फायदा मिलेगा। अधिवक्ता पंकज वर्मा का कहना है कि ऐसी सुविधा हो कि बस स्टेशन पर समस्त बसें रुके तभी यात्रियों को इसका फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप नगरीय बसें न चलने से समस्या
शहर से लखनऊ के बीच उपनगरीय बसें न चलने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों उपनगरीय बसें चलती थी तो लखनऊ में कहीं भी आवागमन के लिए सुविधा मिल रही थी। लेकिन इन बसों के बंद होने से यात्री परेशान है। नया बस स्टेशन भी शहर के बाहर होने के चलते लोग यहां नहीं जा रहे है। यात्रियों ने फिर से उपनगरीय बसों का संचालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed