फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sawan

सावन में इस बार भी भक्त नहीं कर पाएंगे लोधेश्वर महादेवा का जलाभिषेक

Fri, 23 Jul 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
sawan
महादेवा (बाराबंकी)। भगवान शिव के प्रिय मास सावन में इस बार भी शिवभक्त लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। कोरोना के पाबंदियों के बीच मंदिर खोलने को लेकर प्रशासन ने बैठक कर तैयारी शुरू कराई। मगर, मंदिर के रिसीवर ने लाखों की भीड़ में प्रोटोकाल का पालन कराने में असमर्थता जताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

रामनगर के महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में साल में चार मेले लगते है। इसमें से सावन माह भी एक है। कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर बीते साल मंदिर के कपाट बंद थे। इस बार प्रशासन ने अन्य मंदिर की तरह लोधेश्वर महादेव मंदिर को भी शिवभक्तों के लिए पाबंदियों के बीच खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसको लेकर बैठक की, संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए। मगर 25 जुलाई से शुरू हो सावन मास से पहले बृहस्पतिवार को मंदिर प्रशासन के रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी ने एसडीएम राजीव शुक्ल से मिलकर सावन में भक्तों को प्रोटोकाल के तहत जलाभिषेक कराने में असमर्थता जताते हुए हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि कोविड-19 की गाइडलाइन के बीच जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ को संभाल पाना संभव नहीं है। इस संबंध में उन्होंने पत्र भेजकर डीएम डॉ. आदर्श सिंह को को भी अवगत कराया है। पिछले वर्ष भी मंदिर के रिसीवर ने प्रोटोकाल के तहत दर्शन कराने में असर्मथता जताई थी। एसडीएम राजीव शुक्ला का कहना है कि रिसीवर की असमर्थता जताने को लेकर सावन मेले का आयोजन नहीं होगा।

महादेवा मेला कराने में रिसीवर की असर्मथता जताने का पत्र अभी हमें प्राप्त नहीं हुआ है। शासन से जो निर्देश मिले हैं, उनमें त्योहारों को भव्यता के साथ न मनाकर प्रोटोकाल का पालन कराने की बात कही गई है। शायद इसी के क्रम में यह निर्णय लिया गया होगा।
- डा. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed