फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu's water level started rising

बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर

Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level started rising
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे तराई के लोगों में दहशत का माहौल है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है और राजस्व निरीक्षकों को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर का बढ़ाना जारी है। जिस तरह से नदी का पानी बढ़ रहा है, यदि यही हाल रहा तो यह तराई के गांवों तक कभी भी पहुंच सकता है। गोबरहा, कहरानपुरवा, तेलवारी, सनावा, नव्वनपुरवा व मझरायपुर आदि गांव नदी के सबसे निचले स्तर पर बसे हैं। इन गांवों में सबसे पहले पानी आने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर इन गांवों में एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। यहां लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। निचले इलाकों में बसे लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने को कह दिया है। उधर, गोबरहा, तेलवारी व कहरानपुरवा गांव के पास हो रही कटान ने भी तेजी पकड़ ली हैं। इससे यहां के लोग खासे परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि बाढ़ खंड की लापरवाही की वजह से कटान नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों में लखनऊ निवासी ओम सिंह ने रविवार को ब्रेड, दूध व बिस्कुट के साथ कपड़ों का भी वितरण किया और इसके साथ ही सभी की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया किएसडाएम सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी है। जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है और राजस्व कर्मियों को किसी भी स्थित से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed