फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu reached 36 cm below the red mark

Barabanki News: लाल निशान से 36 सेमी नीचे पहुंची सरयू

Mon, 15 Jul 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 15 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Saryu reached 36 cm below the red mark
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर गुजर- बसर करता परिवार।  संवाद
बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटते हुए रविवार को खतरे के लाल निशान से 36 सेमी नीचे चला गया लेकिन जलस्तर बढ़ने के डर से लोगों ने तटबंध नहीं छोड़ा है। जलभराव व कीचड़ भरे रास्तों से घर पहुंच रहे हैं और बांध पर अपनी झोपड़ी की देखरेख भी कर रहे हैं। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में नदी की कटान अब कम हो गई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 56 सेमी ऊपर चला गया था। रामनगर व सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया था। सड़कें व रास्ते डूबने के बाद लोग अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर आ गए थे लेकिन अब नदी का पानी लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार शाम एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.726 मीटर रिकार्ड हुआ जो खतरे के निशान से करीब 35 सेमी नीचे है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में अलीनगर रानीमाऊ तटबंध पर टेपरा, गोबरहा, तेलवारी, इटाहुआ पूर्व के पांच-छह परिवार अभी भी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। तेलवारी के पास कटान बहुत धीमी हो गई है। रामनगर के हेतमापुर के पास भी यही हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल हालात सामान्य
नेपाल में बारिश होने के बाद वहां के बैराजों से पानी छोड़े जाने से सरयू का जलस्तर बढ़ जाता है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। लोगों से नदी के किनारे न रहने को कहा गया है। अभी जलस्तर घट-बढ़ सकता है।
- शशिकांत सिंह, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed