फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu in spate again, fields getting submerged in river due to erosion

Barabanki News: सरयू फिर उफान पर, कटान से नदी में समा रहे खेत

Thu, 22 Aug 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 22 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Saryu in spate again, fields getting submerged in river due to erosion
बाराबंकी। करीब एक सप्ताह तक शांत रहने के बाद सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। पहाड़ों पर बरसात व नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण मंगलवार की रात से नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो बुधवार को खतरे के निशान को पार कर 14 सेमी ऊपर पहुंच गया। इससे नदी के पानी ने केदारीपुर समेत कई गांव के पास कटान तेज कर दी है। यहां नदी खेतों के साथ खाली पड़ी जमीन को निगलने लगी है। इससे तटवर्तीय इलाकों के लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन

10 दिन पहले सरयू के उफनाने के बाद तेज हुई कटान के कारण रामनगर तहसील क्षेत्र का 40 परिवारों वाला बबुरी गांव व सरकारी स्कूल पूरी तरह नदी में समा चुका है। नदी ने केदारीपुर गांव को निशाने पर ले लिया था। बीते एक सप्ताह से सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। जो बुधवार दोपहर तक खतरे के लाल निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर 106.216 मीटर तक पहुंच गया। इसके साथ ही नदी केदारीपुर व बेलहरी गांव के बीच में फिर से कटान करने लगी है। गांव से करीब 20 मीट दूर पर बह रही नदी की निगरानी ग्रामीण कर रहे हैं। हालांकि रामनगर के एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

फिर फैलने लगा पानी, कटान शुरू
तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में जिन गांवों में के पास से बाढ़ का पानी निकल गया था वहां वह फिर से फैलने लगा है। जबकि किनारों पर कटान शुरू हो गई है। कहरानपुरवा, सनावा, बीहड़, टेपरा, सरायसुर्जन, सरदहा, कुड़वा, भैरवकोल, तेलवारी, गोबरहा, मझारायपुर, परसवाल, नव्वनपुरवा भयकपुरवा, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा गांव अलीनगर रानीमऊ तटबंध के अंदर बसे है। इन गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर आनंद तिवारी का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि हुई है, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed