{"_id":"668dda566fbae262f307141c","slug":"saryu-55-cm-above-the-danger-mark-water-reached-35-villages-barabanki-news-c-315-1-slko1014-120255-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर सरयू, 35 गांवों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर सरयू, 35 गांवों तक पहुंचा पानी
Wed, 10 Jul 2024 06:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के तेलवारी गांव जाने वाले रास्ते पर चल रही नाव से बाहर
बाराबंकी। नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के चलते तराई के हालात बिगड़ने लगे हैं। सरयू नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बह रहा है। उसकी रफ्तार दो सेमी प्रति घंटे है। मंगलवार को सरयू नदी में नेपाल द्वारा 3.50 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया। इससे जिले की तीन तहसीलों रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर के करीब 35 गांव पानी की चपेट में आ गए हैं।
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा में रामसनेहीघाट क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का तो एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें का निरीक्षण कर पीड़ितों से बात की। अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव मदद करने के निर्देश दिए।
एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित सूरतगंज क्षेत्र के कई गांवों का निरीक्षण कर पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाढ़ पीड़ितों पर बराबर नजर रखें और यथासंभव मदद का पूरा प्रयास करें।
विज्ञापन
तेजी से गांवों की ओर बढ़ रहा नदी का पानी
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का पानी तेजी के साथ गावों की ओर बढ़ रहा है। नदी का पानी तेलवारी, गोबरहा, इटाहुआपूर्व, सरायसुर्जन, टेपरा, भैरवकोल, कहारनपुरवा, बघौलीपुरवा, मंझारायपुर, नव्वनपुरवा, परसावल आदि गांव में पहुंच गया है। यहां के लोग तटबंध पर पहुंचने लगे हैं। वहीं, सनावा, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा, बीहड़, भयकपुरवा, परसा, सरदहा, घुंटरू समेत कई गांव नदी के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं। एसडीएम सिरौलीगौसपुर आनंद तिवारी ने भी कई गांवों में पहुंच कर लोगों से संपर्क कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा।
तटबंध पर पहुंचे 44 परिवार
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में आए गावों के करीब 44 परिवार अलीनगर रानीमऊ और हेतमापुर तटबंध पर पहुंच गए हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू हो चुका हैं। सूरतगंम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। तटबंध पर उजाले के लिए बिजली विभाग ने तार बिछाना भी शुरू कर दिया है। शाम को पहुंची पीएससी ने भी डेरा डाल दिया है। वहीं, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने हेतमापुर, बतनेरा आदि गांवों में पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना।
बाढ़ में डूबे विद्यालय और अस्पताल
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सिरौलीगौसपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय तेलवारी, सनावा व गोबरहा पीएचसी में बाढ़ का पानी भर गया है। जिसके बाद अस्पताल और विद्यालय को तटबंध पर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
लालपुरवा गांव में होनी हैं तीन शादियां
सूरतगंज के लालपुरवा में इसी सप्ताह तीन शादियां हैं। गांव के किसान राम करन यादव के घर बुधवार की शाम को भगवनतापुर से बरात आनी है। घरवालों ने बेटी सुलोचना की शादी का इंतजाम किया था। मंगलवार को बाढ़ का पानी पूरे गांव में भर गया। बृहस्पतिवार को राम सजीवन की बेटी शिवानी की बरात, बसंतपुर गांव से आएगी। शुक्रवार को धर्मराज के घर बेटी विमला की शादी है। तैयारियां हो गई हैं रिश्तेदार भी आ चुके हैं।