{"_id":"5fb6bb598ebc3e9bbc067118","slug":"sampling-barabanki-news-lko5507655108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक की 38 दुकानों पर छापा , 15 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक की 38 दुकानों पर छापा , 15 नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिले में कीटनाशक की 38 दुकानों पर जांच की। इस दौरान कीटनाशक के 15 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। इस कार्रवाई से कीटनाशक विक्रेेताओं में हड़कंप मचा रहा है।
कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल सागर ने रामनगर क्षेत्र में कीटनाशक की सात दुकानों की जांच की। उन्होंने दो नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान वर्मा खाद भंडार और गोपाल खाद भंडार तिलोकपुर की दुकान बंद होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेयी ने सदर क्षेत्र में 12 दुकानों की जांच के साथ छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने फतेहपुर क्षेत्र में 10 दुकानों का निरीक्षण किय। उन्होंने पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे।
भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट क्षेत्र की चार दुकानों का निरीक्षण कर एक नमूना भरा तथा भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने शहर की पांच दुकानों का निरीक्षण कर एक नमूना जांच के लिए भेजा है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया गया जिसमें 38 दुकानों की जांच कर 15 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। दो दुकानें बंद पाए जाने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।