Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Samosas found made from rotten potatoes, Dhaba shut down

Barabanki News: सड़े-गले आलू से बनता मिला समोसा, बंद कराया ढाबा

Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Samosas found made from rotten potatoes, Dhaba shut down
बाराबंकी। ग्राहकों को घटिया खाद्य सामग्री परोसे जाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट स्थित शिवा यात्री प्लाजा का निरीक्षण किया। गंदगी व घटिया तरह से ढाबे पर तैयार हो रही सामग्री को देख टीम के सदस्य भी हैरान दिखे। किचन में सड़े गले आलू का इस्तेमाल कर समोसा बन रहा था। यात्रियों को परोसे जाने वाली छोले भी बासी मिले। ढाबे पर मौजूद गजक, रेवडी, कोल्ड ड्रिक्स तक एक्सपायरी डेट की मिली। टीम ने घटिया मिली खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराते हुए ढाबे का संचालन बंद करा दिया।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिवा यात्री प्लाजा पर रोडवेज की चार बसें खड़ी थी। किचन में समोसा बनाए जाने के लिए आलू को उबाला जा रहा था, जिसमें सड़े-गले आलू भी शामिल थे। किचन में मसाले, आटा, नमक इत्यादि खाद्य पदार्थ खुले में गंदगी के बीच रखे थे। मौजूद कर्मचारी भी हेड कवर, मास्क, ऐप्रन नहीं पहले थे। काउंटर पर बिक्री के लिए रखा समोसा व छोला बासी व दूषित मिला। बिक्री के लिए मौजूद गजक, रेवड़ी, कोल्ड ड्रिंक आदि भी एक्सपायरी अवधि की थी। टीम लगभग एक क्विन्टल उबला आलू, 20 किग्रा तैयार छोले, पांच किग्रा रेवड़ी, 20 लीटर विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक तथा 10 किग्रा तैयार समोसे मौके पर सीज कर नष्ट कराए। साथ ही ढाबे में मौजूद दूध, दही, पानी चाय, मैंगो जूस को नमूना भरकर लैब जांच के लिए भी भेजा। ढाबा संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed