फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   samman nidhi

शिविर में पहुंचे 754 किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
samman nidhi
बाराबंकी। सम्मान निधि की खामियों के निस्तारण के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर खामियों से भरा रहा। इस शिविर के प्रति किसानों ने जहां खासी रुचि नहीं दिखाई वहीं तीन दिन में 1412 किसान अपनी समस्या लेकर पहुंचे भी तो आधे से अधिक यानी 754 की समस्याओं का निराकरण ही नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराने वाले करीब 20 हजार किसान खामियों के चलते लंबे समय से इसके लाभ से वंचित है। कई बार समाधान मेला व शिविर लगे तो किसान उप कृषि निदेशक के कार्यालय के चक्कर काटत-काटते थक गए। मगर उनको सम्मान निधि का लाभ तो दूर आवेदन की खामियां तक दुरुस्त नहीं हो सकी। ऐसे में 11 से 13 अक्टूबर तक एक बार फिर ब्लॉक स्तर पर बने राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर तीन दिवसीय शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

मगर, पूर्व में लगे शिविर में पहुुंचने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने के चलते इस बार शिविर के प्रति किसानों की रुचि कम दिखी। वहीं पर खामियों को दूर करने वाला शिविर खुद खामियों से भरा रहा। यहां पर न तो लेखपाल पहुंचे और न ही बैंक कर्मी। ऐसे में जो किसान पहुंचे उनमें से अधिकांश की समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो शिविर के पहले दिन आए 519 किसानों में 243, दूसरे दिन 520 किसानों में 216 और अंतिम दिन बुधवार को आए 373 किसानों में 199 की समस्याओं का निस्तारण कृषि विभाग के मौजूद कर्मचारियों ने किया। जबकि 754 शिकायतें निस्तारित नहीं हो सकीं। इस संबंध में उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। फिर भी विभागीय कर्मचारियों ने अपने स्तर से जो संभव हो सका उन शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed