{"_id":"68f132fd729b8e52e00b62a9","slug":"salman-ali-enthralled-the-audience-with-his-sufi-melodies-at-the-mega-night-barabanki-news-c-315-1-brb1001-150054-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेगा नाइट में सलमान अली ने सूफी तरानों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेगा नाइट में सलमान अली ने सूफी तरानों पर झूमे लोग
Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवा। स्थानीय मेला में बृहस्पतिवार रात इंडियन आइडल और सारेगामापा फेम गायक सलमान अली ने धूम मचाई। मेगा नाइट कार्यक्रम में उन्हें सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अन्ना सुदन ने किया।
सलमान अली ने तेरी दीवानी..., गीत से शुरुआत की। इसके बाद ‘दमादम मस्त कलंदर गाकर माहौल सूफियाना बना दिया। उन्होंने तेरी रस के कमर, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, यह जो हल्का-हल्का सुरूर है, छाप तिलक सब छीनी जैसे गीतों गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि देवा मेला की मिट्टी में अद्भुत अपनापन और श्रद्धा है। यहां आकर गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
(संवाद)