फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Salary of four sanitation workers stopped, superintendent reprimanded.

Barabanki News: चार सफाई कर्मियों का रोका वेतन, अधीक्षक को फटकार

Sat, 09 Dec 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Salary of four sanitation workers stopped, superintendent reprimanded.
बाराबंकी। प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने देवा सीएचसी के अलावा चार हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी और टूटी खिड़कियां पाए जाने पर चार सफाई कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा शनिवार को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा तैयारियां में लगा हुआ है। इसी के तहत शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अवेधश कुमार यादव देवा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान अस्पतालों की पोल पट्टी खुल गई। हेल्थ वेलनेस सेंटर बरेठी, धौरमऊ, ग्वारी और महोलिया में जगह-जगह गंदगी दिखी।
विज्ञापन



मरीजों को ठंड से बचाव के लिए लगी खिड़कियों के शीशे टूटे थे। जिस पर सीएमओ भड़क गए और चारों सफाई कर्मियों का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य का शनिवार को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह कोई भी अस्पताल देख सकते हैं। इसको लेकर सभी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed