{"_id":"669da60d0a42ae10880c5327","slug":"route-diversion-will-remain-on-gonda-and-bahraich-road-barabanki-news-c-315-1-brp1007-121062-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोंडा व बहराइच मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोंडा व बहराइच मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
Mon, 22 Jul 2024 05:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सावन माह की शुरुआत और पहले सोमवार के मद्देनजर श्रीलोधेश्वर महादेव मंदिर एवं मंजीठा के नाग देवता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। इसे देखते हुए बाराबंकी-बहराइच-गोंडा हाईवे एवं बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा।
बहराइच व गोंडा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मरकामऊ व सफदरगंज होते हुए बाराबंकी-लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बाराबंकी की ओर से मंदिर जाने वाले वाहनों को केसरीपुर बैरियर के पास राेका जाएगा। चार पहिया व दोपहिया वाहनों को महादेवा ऑडिटोरियम परिसर में बनाए गए स्टैंड में खड़ा करवाया जाएगा। सूरतगंज की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन लोधौरा चौराहे के पहले पार्किंग स्टैंड में रोके जाएंगे।
हैदरगढ़ से आने वाले वाहनों को हरख चौराहे पर रोककर सतरिख कस्बा होकर बाराबंकी भेजा जाएगा। वहीं बाराबंकी से हैदरगढ़ आने वाले वाहनों को बड़ेल चौराहे से सतरिख कस्बे होकर जाना होगा। अयोध्या हाईवे से हैदरगढ़ मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास पुरानी मौरंग मंडी के पास वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यहां से श्रद्धालु दर्शन के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल जाएंगे।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मेले को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है ताकि किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।