{"_id":"6a821a02c85769de9f0f5c9e","slug":"robbery-accused-arrested-in-encounter-barabanki-news-c-315-1-lu11010-177151-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश दलबाग उर्फ सोनू। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी सीतापुर जनपद के नाउनबाग मजरे टिकठा, थाना रामपुर मथुरा निवासी दलबाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। सीएचसी फतेहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक दलबाग उर्फ सोनू के खिलाफ लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रामनगर क्षेत्र में भी दर्ज लूट के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शनिवार देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया और सूरतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा टीम के साथ गश्त कर रहे थे। छेदा चौकी क्षेत्र में कटोरिया पुल के पास टांडपुर गांव के निकट दलबाग ने पुलिस टीम से घिरता देख फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दलबाग के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक तमंचा, कारतूस और खोखा भी मिला है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दलबाग से पूछताछ की जा रही है।