{"_id":"69ced5ed93d13d4bf409618b","slug":"roads-will-be-built-in-four-villages-at-a-cost-of-one-crore-rupees-barabanki-news-c-315-1-brb1001-163124-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक करोड़ की लागत से चार गांवों में बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक करोड़ की लागत से चार गांवों में बनेंगी सड़कें
Fri, 03 Apr 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद के मुरारपुर गांव स्थित इसी मार्ग का होगा नव निर्माण।
-
- 1
-
Link Copied
दरियाबाद। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में आरसीसी व इंटरलॉकिंग सड़कें करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों से इन विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इससे गांवों कें कीचड़ वाली सड़कों से मुक्ति मिलेगी।
मुरारपुर में मिर्जापुर मार्ग से राजिंदर वर्मा के घर तक 125 मीटर लंबा सीसी मार्ग बनेगा। इस मार्ग के निर्माण पर 13 लाख 47 हजार रुपये, तारापुर ग्राम पंचायत में मक्का पुरवा तक 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क कार्य के लिए 31 लाख छह हजार रुपये, जेठौती राजपूतान के मरखापुर गांव में भी 500 मीटर इंटरलॉकिंग का निर्माण 33 लाख 34 हजार, मल्लू लालपुर में 225 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग का निर्माण 19 लाख 69 हजार रुपये से होगा। इन सभी कार्यों को प्रशासन से स्वीकृति मिल चुकी है। संवाद