फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Roads filled with rain after a few minutes

Barabanki News: चंद मिनटों की बारिश से सड़कें हुईं लबालब

Sun, 14 Jul 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with rain after a few minutes
बाराबंकी। करीब 45 मिनट की तेज बारिश ने शनिवार को शहर की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल एक बार फिर खोल कर रख दी। चंद मिनटों में ही नेशनल हाइवे के साथ कई मोहल्लों की गलियां पानी से भर गईं। इसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद कुछ घंटों तक हालात जस के तस बने रहे। उधर, बारिश के बाद निकली धूप ने एक बार फिर उमस भरी गर्मी का अहसास कराया।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब 11 बजे से तेज बारिश होने लगी। इस बीच शहर के पटेल तिराहे समेत अन्य तमाम स्थानों पर लोग मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। जैसे-जैसे बारिश तेज होती गई लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर आलापुर, नाका सतरिख, पलहरी समेत अन्य स्थानों पर पानी भर गया। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। शहर के मुख्य बाजार धनोखर से नाका सतरिख वाले मार्ग पर जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बारिश थमने के कुछ ही देर बाद तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम तक बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को मौसम में नमी 86 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed