{"_id":"6765c684287ae316250240d4","slug":"roadmap-of-examination-centers-ready-will-tell-you-the-way-as-soon-as-you-reach-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130215-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: परीक्षा केंद्रों का रोडमैप तैयार, पहुंचते ही बताएंगे रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: परीक्षा केंद्रों का रोडमैप तैयार, पहुंचते ही बताएंगे रास्ता
Sat, 21 Dec 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा रोड मैप की लगाई गई होर्डिंग। स्रोत- पुलिस
बाराबंकी। पीसीएस परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने रोडमैप व नक्शा तैयार कर लिया है। कुल 4128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शहर की सीमा में प्रवेश करते ही असेनी, रामनगर तिराहा, चौपुला, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व अन्य प्रमुख जगहों पर नक्शा लगाया जाएगा। इन जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो अभ्यर्थियों को तुरंत बताएंगे कि कैसे और किधर से जाना है। परीक्षा शुरू होने से पहले जिन सड़कों के किनारे केंद्र है, वहां यातायात सुगम किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो डायवर्जन भी होगा।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में इसे लेकर ब्रीफ्रिंग की। परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में 480, जीआईसी, बरौली जाटा में 384, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, सत्यप्रेमी नगर में 384, जनेस्मा में 384, फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज में 384, जमीलुर्रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, कंपनीबाग में 384, जीआईसी, बाराबंकी में 480, राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीबाद रोड सोमैयानगर में 384, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर में 384 व रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसौली में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।