फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Road caved in on the bridge located on the Kursi-Ayodhya route.

Barabanki News: कुर्सी-अयोध्या मार्ग स्थित पुल पर धंसी सड़क

Mon, 31 Aug 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Road caved in on the bridge located on the Kursi-Ayodhya route.
माती के पास सड़क में आई दरार। -संवाद
माती। विकास का दावा करने वाला किसान पथ अब राहगीरों के लिए मुसीबत और हादसों का सबब बन चुका है। कुर्सी-अयोध्या मार्ग स्थित पुल पर सड़क का बीच का हिस्सा अचानक धंस गया है, जिससे रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहनों पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छह महीने पहले इसी स्थान पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस हादसे के बावजूद एनएचएआई ने सुध नहीं ली, जिसका नतीजा है कि आज वही जगह फिर से जानलेवा गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।

दूसरी तरफ, किसान पथ पर ही कानपुर से बेहटा को जोड़ने वाला पुल पिछले एक महीने से मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद पड़ा है। पुल बंद होने की वजह से हाईवे का सारा भारी यातायात माती पुल के नीचे से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


संकरे रास्ते पर दिन-रात भारी ट्रकों की बेतरतीब आवाजाही से माती क्षेत्र में रोजाना लंबा जाम लग रहा है।

मामले में एनएचएआई के अधिकारी राज ने पुल धंसने से हादसे की आशंका जताते हुए जल्द मरम्मत कराने की बात कही है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते फिलहाल राहगीर जान हथेली पर रखकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed