{"_id":"629515abdc9dfc26a47d8972","slug":"road-accident-barabanki-news-lko6330055187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में खुली शराब तस्करी की पोल, 26 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में खुली शराब तस्करी की पोल, 26 पेटी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवासड़क (बाराबंकी)। हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 26 पेटी शराब उस समय बरामद हो गई जब उसे लादकर ले जा रही कार कोटवासड़क में एक ट्रक में टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए गाजियाबाद निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यदि हादसा न होता तो शायद शराब पकड़ी भी न जाती।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कोटवासड़क के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। यह हादसा होते ही आसपास मौजूद दुकानदार एकत्र हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। लेकिन लोग तब चौंक पड़े जब उन्होंने कार के अंदर शराब की पेटियां भरी देखी।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोटवासड़क चौकी इंचार्ज ने चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, चौकी पुलिस मामले को रफादफा करने पर आमादा थी लेकिन जब पूरे क्षेत्र में चर्चा होने लगी तो प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी करवाई।
विज्ञापन
देखते ही देखते कार के अंदर से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी निवासी सोनल कुमार के रूप में हुई है। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। केस दर्ज कर युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।