फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

बिना परमिट व फिटनेस के फर्राटा भर रही थी डबल डेकर बस

Fri, 08 Oct 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
road accident
बाराबंकी। किसान पथ पर सड़क हादसे का शिकार हुई डबल डेकर बिना फिटनेस व परमिट के फर्राटा भर रही थी। इतना ही नहीं इस बस का 41 बार चालान हुआ। बावजूद इसके पुलिस व परिवहन विभाग की मेहरबानी के चलते प्रदेश ही नहीं देश की राजधानी तक का सफर यह बस तय करती थी। मगर, हादसे के बाद परिवहन विभाग ने बस मालिक पर केस दर्ज कर अपना बचाव किया।
विज्ञापन

दिल्ली से सवारियां लेकर बहराइच जा रही डबल डेकर बस यूपी 40 टी 9786 बृहस्पतिवार की भोर देवा कोतवाली क्षेत्र के जमुवासी के पास विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौत हुई तो 32 घायल हो गए। हादसे के बाद परिवहन विभाग की नींद टूटी उसने बस का डिटेल निकाला।
विज्ञापन

इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। स्वयं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने परिवहन आयुक्त को भेजी रिपोर्ट में बताया कि हादसे का शिकार हुई बस एआरटीओ कार्यालय बहराइच में हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल रशीद खान के नाम पंजीकृत है। इस बस का फिटनेस पांच सितंबर 2021 तो परमिट की वैधता मार्च 2020 में ही समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं इस बस का अब तक 41 बार चालान किया गया है। जिसमें से दो बार के चालान का जुर्माना भी अभी तक अदा नहीं किया है। इसके बाद भी बहराइच से लखनऊ बाया दिल्ली तक यह बस बेधड़क बिना रोकटोक के सवारियां ढो रही थी।

ऐसे में परिवहन विभाग व पुलिस की मेहरबानी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हादसे के बाद उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद घटनास्थल के बाद एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो आननफानन बस व ट्रक की रिपोर्ट तैयार कर परिवहन आयुक्त को भेजी। वहीं देवा कोतवाली में बस चालक पर केस दर्ज कराया। हालांकि ट्रक के कागजात पूर्ण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed