फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

सहायता और संवेदना व्यक्त करने में जुटे रहे मंत्री, विधायक और अफसर

Thu, 29 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
road accident
बाराबंकी। रामसनेहीघाट में हुए सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजनों, घायलों और अन्य सवारियों की मदद में जहां पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी, वहीं सरकार के दो कैबिनेट मंत्री, विधायकों से लेकर विपक्ष के भी नेता संवेदना और सहायता व्यक्त करने घटनास्थल, अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचते रहे। हादसे मेें इलाज, खाने से लेकर घर पहुंचाने तक प्रशासन के अफसर और नेता भी लगे रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सड़क हादसे में मारे गए श्रमिकों की मदद के लिए बारिश के बीच के बचाव कार्य में खाकी की मदद को जहां सराहा जा रहा था। वहीं देश और प्रदेश सरकार के शीर्ष पदों पर बैठी शख्सियतों के ट्वीट के बाद रामसनेहीघाट से लेकर लखनऊ तक अफसर और जनप्रतिनिधि सक्रिय दिखे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मामूली चोट और सुरक्षित बचे यात्रियों के लिए क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा खाने से लेकर अन्य हर सुविधा देने के लिए खड़े रहे। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में केन्द्र और प्रदेश सरकार आप के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, डीएम. डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद ने पीड़ितों का हालचाल लिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, तनुज पुनिया, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, एसडीएम सदर अभय पांडेय, सीओ सिटी सीमा यादव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पीड़ितों के सहयोग में अपनी भूमिका निभाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed