{"_id":"feddc4d6fd9007516674427b15197be8","slug":"ride-the-train-fire-18-passengers-stranded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी गाड़ी में लगी आग, 18 यात्री फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी गाड़ी में लगी आग, 18 यात्री फंसे
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटरिया से 18 सवारियां लेकर बाराबंकी आ रही एक टाटा मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में 18 यात्री फंस गए। चालक की सूझबूझ से सभी मुसाफिरों को बच गए। सूचना पर दमकलकर्मी जब तक आग पर काबू पाते गाड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक घंटे से ज्यादा आवागमन ठप रहा।
मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर कालेज के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे भिटरिया से 18 सवारी लेकर बाराबंकी की ओर आ रही टाटा मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।
टाटा मैजिक में सवार रामबरन, लाल जी, रामकिशोर, सुखनंनद, निर्मला देवी, ज्योति आदि ने बताया गाड़ी में धुआं फैलने से हम सभी अचानक घबरा गए, लेकिन चालक की सावधानी से कोई हादसा नहीं हुआ। चालक व वाहन स्वामी रिजवान ने बताया कि बैट्री के पास शार्ट सर्किट होने से जैसे ही गाड़ी में धुआं होने लगा की तत्काल गाड़ी रोककर जल्दी से सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इतने में अचानक गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगने से आवागमन करीब एक घंटे ठप रहा। सूचना पाते ही मौके पर मसौली थानाध्यक्ष राय साहब यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए और यातायात डायवर्ड कर यातायात बहाल कराया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।