फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ride the train fire, 18 passengers stranded

सवारी गाड़ी में लगी आग, 18 यात्री फंसे

Fri, 13 Nov 2015 11:04 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
भिटरिया से 18 सवारियां लेकर बाराबंकी आ रही एक टाटा मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में 18 यात्री फंस गए। चालक की सूझबूझ से सभी मुसाफिरों को बच गए। सूचना पर दमकलकर्मी जब तक आग पर काबू पाते गाड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक घंटे से ज्यादा आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर कालेज के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे भिटरिया से 18 सवारी लेकर बाराबंकी की ओर आ रही टाटा मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।
विज्ञापन


टाटा मैजिक में सवार रामबरन, लाल जी, रामकिशोर, सुखनंनद, निर्मला देवी,  ज्योति आदि ने बताया गाड़ी में धुआं फैलने से हम सभी अचानक घबरा गए, लेकिन चालक की सावधानी से कोई हादसा नहीं हुआ। चालक व वाहन स्वामी रिजवान ने बताया कि बैट्री के पास शार्ट सर्किट होने से जैसे ही गाड़ी में धुआं होने लगा की तत्काल गाड़ी रोककर जल्दी से सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में अचानक गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगने से आवागमन करीब एक घंटे ठप रहा। सूचना पाते ही मौके पर मसौली थानाध्यक्ष राय साहब यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए और यातायात डायवर्ड कर यातायात बहाल कराया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed