फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rice

घटिया चावल खपाने में खेल, जीपीएस हुआ फेल

Thu, 11 Mar 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
rice
बाराबंकी। गरीबों में घटिया चावल खपाने को लेकर शुरू हुए खेल को पकड़ने में जीपीएस भी फेल हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद गेंद अब पुलिस के पाले में पहुंच गई है। लेकिन यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कईयों की गर्दन फंसना तय है। घटिया चावल खपाने के इस खेल में व्यापारियों और राइस मिलर्स की भूमिका पर सवाल तो उठ ही रहे हैं, चालक और गोदाम प्रभारी की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि वितरण के दौरान कार्डधारक हंगामा न करते तो इस बात का खुलासा भी न हो पाता कि सरकारी चावल को रातोंरात बदल दिया गया।
विज्ञापन

बदोसरायं स्थित विपणन गोदाम पर ठेकेदार द्वारा ट्रक से भेजे गए घटिया चावल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। सबसे पहला सवाल तो यह कि जिस ट्रक से चावल भेजा गया, उस ट्रक पर जीपीएस लगा हुआ है। चावल बदलने का यह खेल जीपीएस लगा होने के बाद पकड़ में क्यों नहीं आया।
विज्ञापन

दूसरा राइस मिलर्स और व्यापारी घटिया चावल खपाने के लिए तो ये खेल तो नहीं खेल रहे हैं। तीसरा सवाल ये कि ट्रक चालक और गोदाम प्रभारी की मिली भगत के बिना ऐसा हो पाना किसी भी कीमत पर संभव नहीं था। गनीमत हो कार्डधारकों का जिन्होंने घटिया चावल देख हंगामा शुरू किया तो एसडीएम सिरौली गौसपुर प्रतिपाल सिंह चौहान ने इसकी जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जाकर पूरा मामला पकड़ में आया है। अब इस खेल में जिन लोगों की गर्दन फंसती नजर आ रही है, वह खुद को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कईयों की गर्दन फंसना तय हैं। कोतवाल बदोसरायं दयाशंकर सिंह का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर ट्रक कब्जे में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच का दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। (संवाद)
टैग और बोरियां खड़े कर रहीं कई सवाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर जो घटिया चावल मिला है। उस पर जिले की तीन राइस मिलों के टैग लगे हैं। इन्हीं मिलों की बोरियों का प्रयोग भी किया गया। मिलों की बोरियां और टैग तो कोटे की दुकानों, एफसीआई गोदाम और विपणन के गोदामों से आसानी से हासिल किए जा सकते हैं। लेकिन इन्हें वहीं लोग हासिल कर सकते हैं जो इस खेल के पुराने खिलाड़ी हैं। उन्हें इस खेल में पूरी महारत हासिल है, इसलिए जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए भी ऐसा किया गया हो इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

विपणन गोदाम पर भेजे गए घटिया चावल के मामले में बदोसरायं कोतवाली में ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विभागीय स्तर से भी जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed