{"_id":"6a32d23a9d0cfe0d9205945c","slug":"revised-list-of-surplus-teachers-uploaded-on-the-portal-barabanki-news-c-315-1-brb1038-171401-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पोर्टल पर अपलोड की गई सरप्लस शिक्षकों की संशोधित सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पोर्टल पर अपलोड की गई सरप्लस शिक्षकों की संशोधित सूची
Wed, 17 Jun 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड की गई सूची में 22 शिक्षकों का नाम नहीं होने को लिपिकीय त्रुटि बताया गया है। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि इसकी जानकारी होते ही पोर्टल पर संशोधित सूची अपलोड करा दी गई है।
बीएसए ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सूची से किसी भी शिक्षक का नाम गायब नहीं हुआ था, बल्कि एनआईसी पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग के समय पेज प्रदर्शित होने से रह गया था, जिसे तत्काल संशोधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपदीय समिति के अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की गठित द्विसदस्यीय समिति के गहन परीक्षण कराने के उपरांत ही इस सूची को अंतिम रूप दिया गया है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की विसंगति की कोई गुंजाइश नहीं है।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय जांच में सामने आया कि 15 जून 2026 को जब सरप्लस शिक्षकों की समायोजन सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड की जा रही थी, तब तकनीकी वजह से उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सरप्लस सूची के क्रमांक 969 से 990 तक का एक पेज स्कैन होने से छूट गया था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संशोधित और पूर्ण सूची पुनः एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करवा दी गई। समायोजन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता का ख्याला रखा जा रहा है। सरप्लस शिक्षकों से 20 जून तक आपत्तियां मांगी गई है। निस्तारण के बाद अंतिम फाइनल सूची जारी होगी।