फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Revenues will now promises info from SMS

अब एसएमएस से मिलेगी राजस्व वादों की जानकारी

Thu, 24 Dec 2015 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वादों की स्थिति की जानकारी अब एसएमएस के जरिए मिलेगी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद एडीएम ने गुरुवार को सभी एसडीएम को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं जिससे एक जनवरी से इस व्यवस्था को लागू किया जा सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम की अदालतों में चलने वाले राजस्व वादों की स्थिति कैसी है और ये कहां तक पहुंचे हैं इसकी जानकारी अब एसएमएस के माध्यम से सीधे वादकारियों और उनके वकीलों को दी जाएगी। जिले में जनवरी से इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी के आदेश के बाद सभी तसहीलों में इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
मौजूदा समय में जिले में छह तहसीलें हैं इन तहसीलों में एसडीएम कोर्ट पर राजस्व संबंधी वाद दायर किए जाते हैं। अभी तक वादकारियों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी कि उनका वाद किसी स्थिति में है और कहां तक पहुंचा है और कब तक उसका निस्तारण होगा लेकिन नए साल से वादकारियों को इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि वादकारी के मोबाइल पर सीधे एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। यदि वादकारी के पास मोबाइल नहीं है तो उसके वकील को एसएमएस कर जानकारी दी जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से वादकारियों को अब एसडीएम कोर्ट के चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed