{"_id":"600f0e078ebc3e333a554ddb","slug":"republic-day-barabanki-news-lko56171454","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के तरानों संग फहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के तरानों संग फहराएगा तिरंगा
विज्ञापन
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे की रोशनी से सजाया गया नवाबगंज तहसील भवन।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। लाल, हरा और सफेद कपड़ों की पट्टियों और तिरंगी रोशनी से शनिवार की शाम शहर जगमगा उठा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों और चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया। पुलिस लाइन में देरशाम तक उत्सव सरीखा माहौल रहा। मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में भव्य परेड के समक्ष विशेष मंच से जिलाधिकारी सलामी लेंगे।
जिले में मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन के साथ सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। पुलिस लाइन में भव्य परेड के साथ वन विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत समेत कई विभागों की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण होगा और देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। इसके बाद देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार देर शाम तक पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट व कार्यालयों में गणतंत्र दिवस की तैयारियां चलती रहीं।
मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे डीएम डॉ. आदर्श सिंह पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद एसपी द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। पुलिस लाइन में चार विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे वहीं ताइक्वांडो की टीम पुलिस के जवानों के साथ स्वयं करतब दिखाएगी। पुलिस लाइन में होने वाली परेड को लेकर रंगोली से लेकर सजावट करने में कर्मचारी देरशाम तक परेड ग्राउंड में जुटे रहे।
विज्ञापन
तिरंगे की दुकानों पर दिखी रौनक
गणतंत्र दिवस का उत्साह सोमवार से ही दिखने लगा। शहर में तिरंगे झंडे की कई स्थायी व अस्थायी दुकानों पर खासी रौनक दिखी। लोग यहां से दिनभर झंडे, बैज, स्टीकर आदि सामान खरीदते दिखाई दिये। बच्चों में तिरंगे गुब्बारे को लेकर खासी उत्सुकता नजर आई। कई लोग अपनी साइकिल से लेकर दुपहिया-चौपहिया वाहनों में झंडा-स्टीकर लगाए भी नजर आए। शाम को तिरंगी झालरों से जगमग सरकारी इमारतों को देखने के लिए लोग आने भी शुरू हो गए थे।
ट्रेनों, स्टेशन व शहर में की गई चेकिंग
गणतंत्र दिवस के पहले सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की। इसके साथ शहर के लॉज, होटल, ढाबा और बस अड्डा पर पुलिस ने लोगों के साथ उनके सामान की जांच की। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है।