{"_id":"675a8fde7ec96d61cb05a980","slug":"report-filed-against-ti-on-conductors-death-barabanki-news-c-315-1-brp1005-129670-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: परिचालक की मौत पर टीआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: परिचालक की मौत पर टीआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी डिपो के टीआई की फटकार से संविदा परिचालक की मौत के मामले में आरएम लखनऊ ने टीम गठित करते हुए जांच शुरू करा दी है। बृहस्पतिवार को टीआई व बस चालक के बयान दर्ज होंगे। वहीं टीआई के खिलाफ मसौली थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरी निवासी संविदा परिचालक सुरेश चंद्र सैनी बस से यात्रियों को लेकर बाराबंकी से टिकैतनगर जा रहे थे। शहावपुर टोल प्लाजा के पास टीआई अशरफ अली ने बस रोककर चेकिंग शुरू की थी। टीआई ने यात्रियों के टिकट न बने होने पर परिचालक को फटकार लगाई थी।
फटकार से परिचालक बेहोश होकर गिरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी समय मौत हो गई थी। उनके पुत्र इन्द्रेश सैनी ने मसौली पुलिस को तहरीर देते हुए टीआई अशरफ अली पर कई आरोप लगाए। आरोप है कि बस में मौजूद यात्रियों व चालक ने सिर्फ तीन यात्रियों के टिकट न बने होने की बात कही फिर भी टीआई ने दबाव बनाने के लिए 10 यात्रियों के बिना टिकट होने की सूचना अधिकारियों को दी जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
एआरएम सुधा ने बताया कि आरएम लखनऊ ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। बृहस्पतिवार को टीआई व चालक के बयान दर्ज होंगे। जांच पूरी होने के बाद लखनऊ से ही कार्रवाई होगी।