फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Removed loudspeakers from 88 religious places.

Barabanki News: 88 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए

Tue, 28 Nov 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Removed loudspeakers from 88 religious places.
बाराबंकी। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर मानक से अधिक ध्वनि पर बजाए जा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार की सुबह से शाम तक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले भर में 868 धार्मिक स्थलों पर पुलिस पहुंची। चेकिंग में 338 स्थान पर मानक के विपरीत लाउडस्पीकर मिले। 88 लाउडस्पीकर उतार दिए गए वहीं 252 लाउडस्पीकरों की आवाज कम करा दी गई। कई जगह पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी की छह टीमों ने शहर में अभियान चलाया। पीरबटावन, लखपेड़ाबाग, नवीगंज, गुलिस्ताने शेर, पैसार दशहराबाग, पल्हरी, बड़ेल, सिविल लाइन, सफेदाबाद, देवा और हैदरगढ़ रोड पर 15 लाउडस्पीकर उतार दिए गए जबकि 78 की ध्वनि कम कराई गई।
विज्ञापन


सदर सर्किल के सतरिख, जैदपुर, सतरिख कस्बों के साथ दो दर्जन गांवों में 18 लाउडस्पीकर उतारे गए और 31 की आवाज कम कराई गई। हैदरगढ़ में कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा तीन दर्जन गांवों और काॅशन में चेकिंग के दौरान 11 लाउडस्पीकर उतार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर, असंद्रा, दरियाबाद में आठ, लाउडस्पीकर उतार दिए गए। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल डीजीपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed