{"_id":"63af3f2ed290c508d34e1865","slug":"religious-places-will-be-developed-barabanki-news-lko6643092190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धार्मिक स्थलों का कराया जाएगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धार्मिक स्थलों का कराया जाएगा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सीडीओ एकता सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिले के पर्यटन, धार्मिक, तीर्थ स्थलों के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तावित योजनाओं पर विचार किया गया। साथ ही जनपद में पर्यटन एवं संस्कृति के उत्थान के लिए मेला/महोत्सव, ईको टूरिज्म, रूरल डेवलपमेंट, पर्यटन स्थलों का ब्रोशर छापने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सीडीओ ने कहा कि ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों की सूची तैयार कर ली जाए। इन सभी का विकास कराया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव भी प्राप्त किए जाएं। बैठक में डीडीओ भूषण कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी ज्योति सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रुस्तम परवेज, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, बीएसए संतोष देव पांडेय, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, डीपीआरओ रोहित भारती, एडीआईओ आदि मौजूद रहे।
क्योंकि पिछली बैठक में अधिकारियों की कम उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने बैठक को टाल दिया था। अधिकारियों के बैठक में न आने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका साफ असर इस बार की बैठक में देखने को मिला और ज्यादातर विभागों के अधिकारी बैठक में नजर आए।