फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Reliance club and DCA Barabanki won the match

रिलायंस क्लब व डीसीए बाराबंकी ने जीता मैच

Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही खालिद किरमानी मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें रिलायंस क्लब व डीसीए बाराबंकी की टीमों ने मैच जीता।
विज्ञापन


पहला मैच इरम एजूकेशन सोसायटी व रिलायंस क्लब के बीच खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए एजूकेशन सोसायटी के खिलाड़ी 84 रन बनाकर आलआउट हो गए। टीम की ओर से शिवांश सिंह ने 23, आदिल 14, संजीव ने 10 रन बनाए। टीम के अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। रिलायंस क्लब की ओर से हिमांशु ने 5 और अवधेश ने दो विकेट लिए। रिलायंस क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विश्वजीत ने 10, अंकित जायसवाल ने 5 रन बनाए। सार्थक ने नाबाद 54 रन की बदौलत मैच जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच में डीसीए के कप्तान हिसाल बारी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। नासिर के नाबाद 47 रन की बदौलत टीम ने स्कोर 130 रन पर पहुंचा दिया। जवाब में उतरी वारिस चिल्ड्रेेन एकेडमी टीम ने अच्छी शुरुआत की। पंकज ने 20 रन व यासिर ने 58 रन बनाकर मैच को संघर्षपूर्ण बना दिया। इसी बीच हिमांशु ने चार ओवर में चार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। इसराइल ने 10 रन व शारिक ने 12 रन बनाए लेकिन पूरी टीम 122 रनों पर ढेर हो गई और डीसीए ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed