फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Registration for Pariksha Pe Charcha begins, block nodal nominated

Barabanki News: परीक्षा पे चर्चा के पंजीयन शुरू, ब्लॉक नोडल नामित

Mon, 15 Dec 2025 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Registration for Pariksha Pe Charcha begins, block nodal nominated
रायबरेली। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो चुके हैं। जिले के उन सभी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराना है, जो कक्षा 6 से 12 तक में पढ़ते हैं। इसमें सभी बोर्ड के विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही अभिभावकों और अध्यापकों के पंजीयन भी कराने हैं। इसको 11 जनवरी तक पूरा करना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपने के साथ ब्लॉक स्तर पर भी नोडल नामित कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के समय बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता भी होगी, जिसके आधार पर बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया जाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस की निगरानी में तीन सह जिला नोडल और 19 क्षेत्रीय नोडल बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा को सभी राजकीय विद्यालयों, प्रधानाचार्य राज कुमार गुप्त को सभी अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों और उप प्रधानाचार्य प्रत्यूष श्रीवास्तव को सभी वित्तविहीन विद्यालयों के लिए सह जिला नोडल नामित किया गया है। विकास क्षेत्र स्तर पर अनुश्रवण व लगातार समीक्षा के लिए भी नोडल बनाए गए हैं। एक नगर क्षेत्र एवं 18 विकास क्षेत्रों में विभिन्न राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रभारी प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों को ब्लाॅक नोडल बनाया गया है। ये सभी अपने आवंटित क्षेत्र के सभी विद्यालयों से रोजाना प्रगति पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed