{"_id":"66047b6b8ecabe9a01060954","slug":"raped-a-girl-playing-with-her-daughter-barabanki-news-c-315-1-slko1012-115005-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुत्री के साथ खेल रही बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुत्री के साथ खेल रही बच्ची से किया दुष्कर्म
Thu, 28 Mar 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बुधवार शाम एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। पड़ोसी युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ खेल रही छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर छह साल की मासूम बच्ची पड़ोसी युवक आनंद उर्फ सोनू की पुत्री के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान युवक बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और कमरे में दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची तो खून देखकर उसकी दादी सन्न रह गईं। उस वक्त बच्ची का पिता खेत गया था। शाम को खेत से वापस आए पिता ने पड़ताल की तो मासूम ने पड़ोसी युवक द्वारा किए गए कृत्य के बारे में बताया।
मासूम काफी डरी व सहमी थी। इसके बाद पिता बच्ची को लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। आरोपी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक शराब पीए हुए था। जिस मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई कोरोना काल में उसकी मां का देहांत हो गया था। बिन मां की बच्ची को उसकी दादी पाल पोस रही हैं। घटना के बाद से गांव के लोग आरोपी युवक के प्रति आक्रोशित हैं।