एक साल में ही रामपुर स्कूल जर्जर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। रामपुर प्राथमिक विद्यालय का नवनिर्मित भवन एक ही शिक्षा सत्र पूरा करने में जर्जर हो गया है। मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराने की ग्रामीणाें ने डीएम से शिकायत की थी लेकिन कोई सुधार नहीं कराया गया। अभिभावकों ने प्रमुख सचिव से शिकायत की है।
मोहम्मदपुर के रामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2013-14 में कराया गया था। आधे-अधूरे व घटिया निर्माण के कारण बीते सत्र में ही लोगों ने डीएम व खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर निर्माण की जांच की मांग की थी। सुधार कराने का आश्वासन देकर बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया गया लेकिन पूरा सत्र बीतने के बाद भी विद्यालय में कोई सुधार नहीं कराया जा सका है। गांव के रामतीर्थ, लालबहादुर, संतराम, देवदत्त व राज कुमार ने प्रमुख सचिव से शिकायत की है। इन लोगाें ने कहा विद्यालय का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे भवन के छत की सरिया बाहर से दिखाई देती है तथा बरामदे का लिंटर मानक से काफी नीचे है। बारिश में भवन की छत टपकती है जिससे उबड़ खाबड़ फर्श पर बच्चों को चलने व बैठने में कठिनाई होती है। ग्रामीणाें ने बताया बीती सात फरवरी को समीप के बेहटा गांव में रात्रि प्रवास को आए डीएम से भवन निर्माण की जांच करा कर सुधार कराने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।