फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raman became president, Pradeep general secretary, Dilip became senior vice president

Barabanki News: रमन अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने दिलीप

Sat, 23 May 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 23 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raman became president, Pradeep general secretary, Dilip became senior vice president
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव का परिणाम शुक्रवार की देर रात जारी कर दिया गया। पूरे दिन चली मतगणना के बाद जारी परिणाम में रमन लाल द्विवेदी अध्यक्ष , प्रदीप कुमार श्रीवास्तव महामंत्री और दिलीप कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयी घोषित किए गए। इस चुनाव में रमन लाल द्विवेदी को 903 मत मिले तो नरेश कुमार सिंह 606 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार गुप्ता को 600 मत तथा रमेश चंद्र वर्मा को 536 मत पाकर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष प्रथम रामकुमार वर्मा 621 मत मिले। उत्तम कुमार श्रीवास्तव राजू को 455 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष द्वितीय अंकुर कुमार यादव 451 मत मिले। सतीश कुमार पांडेय 416 दूसरे नंबर पर रहे। महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को 785 व शेखर वर्मा को 540 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष आरक्षित महिला पद पर दौलता कुमारी को 1212, कुमारी सिकंदरा जहां कादरी को 915 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर प्रणय वाजपेयी 520 मत व हिशाम हुसैन 337 मत मिले। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रूबी सिंह 641 मत पाकर विजयी घोषित हुईं। सरिता वर्मा को 595 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहीं। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अमित सिंह सूर्यवंशी 595 मत व उदय भान वर्मा को 526 मत मिले।
विज्ञापन

इसके साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला पद पर पूर्णिमा गुप्ता, सांत्वना सिंह वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वरिष्ठ सदस्य पुरुष पद पर पंकज आनंद वर्मा, सतीश कुमार जायसवाल, रूद्र प्रताप सिंह, रमाकांत शुक्ला विजयी घोषित किए गए। इसके साथ ही कनिष्ठ सदस्य महिला पद पर नमिता पंकज व अनीता निर्वाचित हुई हैं। कनिष्ठ सदस्य पुरुष पद पर नितिन सिंह, अवध विहारी यादव, सोनू कुमार वर्मा, मुकेश कुमार यादव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। शुकवार की देर रात परिणाम आने के बाद चुनाव अधिकारी ने विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी किया। इसके बाद न्यायालय परिसर में सर्मथकों के हुजूम उमड़ा तो फूल मालाओं से पदाधिकारियों का स्वागत कर खूब नारेबाजी की। आतिशबाजी के साथ गुलाल उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed