फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rain fall

आंधी-बारिश से चरमराई बिजली आपूर्ति

Sat, 13 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
rain fall
बाराबंकी। शुक्रवार को धूल भरी आंधी के दौरान कुछ इस तरह सड़क पर निकले लोग। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। आंधी-बारिश से शुक्रवार शाम बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते पेड़ की डाल गिरने कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। शहर में आधा घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण अंचलों में देरशाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे जिले की करीब तीन लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ आई आंधी व बूंदाबांदी से कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ों की डाल टूटकर गिर गई जिससे बिजली आपूर्ति ठप गई। आंधी थमते ही अधीक्षण अभियंता के निर्देश के बाद अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई टीम के साथ फॉल्ट ढूंढने व फॉल्ट वाले स्थान पर पहुंच गए। हालांकि अंधेरा होने से कर्मचारियों को काम में दिक्कत हो रही है लेकिन अधीक्षण अभियंता की सख्ती के कारण इलाकाई जेई के साथ कर्मचारी फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

तीरगांव व जहांगीराबाद में तार पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे 10 हजार आबादी प्रभावित है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मसौली व रामनगर के बीच 33 हजार लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तार टूटने से उपकेंद्र फतेहपुर व कुर्सी से सभी फीडर बंद हो गए जिससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित है। बेलहरा में दो फीडर बंद होने से करीब 50 हजार आबादी प्रभावित है। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भाष्कर का कहना है कि टूटे तारों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। शाम के समय बिजली गुल रहने से लोग पानी के लिए परेशान रहे।

आंधी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। जहां तार टूटे हैं वहां कर्मचारी भेजकर दुरुस्त कराया जा रहा है। सभी अधिशासी अभियंताओं को सतत मॉनीटरिंग करने व आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। कुछ स्थानों पर बिजली लाइन दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
-संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed