{"_id":"6049184d8ebc3ed8330003ba","slug":"rain-barabanki-news-lko568938057","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओले गिरे। इससे आलू, गेेहूं, सरसों आदि फसलों को खासा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक आई इस मुसीबत ने तमाम किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम के चलते तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। जिससे टमाटर, आलू, सरसों, गेहूं आदि फसलों को नुकसान हुआ है। इन फसलों के किसानों को थोड़ी चिंता में डाल दिया है। क्योंकि किसानों की गेहूं, सरसों आदि की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।
यदि ऐसे में ओले गिरे और बारिश हुई तो फसल को चौपट होने से कोई नहीं बचा सकता है। वहीं दूसरी तरफ मेंथा की रोपाई की तैयारी में लगे किसानों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे हैं। क्योंकि उन्हें इस बारिश में उन्हें खेती में मदद मिलेगी। इस बाबत कृषि अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि बारिश और ओले इतने ज्यादा नहीं गिरे हैं जिससे फसलों को किसी प्रकार का कोई नुकसान हुआ हो।
विज्ञापन
इधर कई दिनों से हो रही तेज धूप की वजह से लोग गर्मी से परेशान होने लगे थे लेकिन शाम को हुुई बारिश और ओले गिरने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अचानक हुई बारिश से मौसम भी सर्द हो गया है। वहीं तेज हवा की वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। जिससे एक दर्जन से ज्यादा गांव अंधेरे में डूब गए हैं।