फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rail track

लखनऊ तक बनेंगी दो और रेल लाइन, स्टेशन का होगा उच्चीकरण

Sun, 21 Feb 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
rail track
बाराबंकी। राजधानी से सटे बाराबंकी जिले के रेलवे स्टेशन पर अब यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू किया गया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर इस तरफ ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत लखनऊ व बाराबंकी के बीच जहां दो और रेल लाइन बनेंगी वहीं स्टेशन का उच्चीकरण भी होगा। इसके चलते लखनऊ व बाराबंकी के बीच अब चार रेल लाइन होने से ट्रेनों का आवागमन तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन

बाराबंकी व लखनऊ के बीच बेहतर रेल संचालन के लिए दो और रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट भी स्वीकृत हो चुका है। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि राजधानी से सबसे करीब बाराबंकी रेलवे स्टेशन है और अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के चलते इधर से यात्रियों का ज्यादा आना जाना होगा। ऐसे में इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बाराबंकी रेलवे स्टेशन का विस्तार कर उच्चीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन में लखनऊ के चारबाग स्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही यहां तक दो और रेल लाइन बनाई जाएगी जिनका निर्माण कार्य अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इससे बाराबंकी व लखनऊ के बीच ट्रेनों के आवागमन में तेजी आ सकेगी। इसके साथ ही अयोध्या व गोंडा से गोरखपुर की तरफ जाने वाली रेल लाइनें भी बाराबंकी से निकलती है जिससे इन मार्ग पर भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक बाराबंकी व लखनऊ के बीच दो रेल लाइनें हैं। लेकिन अब दो रेल लाइन और बनने से चार रेल लाइन हो जाएंगी। इनमें से एक रेल लाइन सिर्फ मालगाड़ी के लिए रहेगी जबकि तीन रेल लाइनों से यात्री ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इस कार्य को पूरा होने से जहां जिले में विकास की रफ्तार बढ़ेगी वहीं रेल यात्रियों को भी बेहतर सुविधाओं का फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed