{"_id":"638e4c6e429b026caf18f565","slug":"raids-on-mentha-oil-buisnessman-barabanki-news-lko6604619184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेंथा व्यापारी के वहां छापा 66 लाख का मेंथा ऑयल पकड़ा, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेंथा व्यापारी के वहां छापा 66 लाख का मेंथा ऑयल पकड़ा, सीज
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। मसौली कस्बे में स्माइली ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मेंथा व्यापारी के यहां वाणिज्यकर विभाग की टीम ने सोमवार को छापा मार कर बिना टैक्स दिए 38 ड्रम मेंथा ऑयल पकड़ा। जिसकी कीमत 66 लाख रुपए बताई जा रही है। जांच के बाद अधिकारियों ने मेंथा ऑयल सीज कर दिया।
डिप्टी कमिश्नर एसआईबी अयोध्या मंडल श्रीप्रकाश की अगुवाई में जिले के डिप्टी कमिश्नर विकास सेठ, दीपक सिंह, डॉ.अनिल कनौजिया के साथ पुलिस और विभाग कर्मचारियों ने मसौली बाजार में स्थित मेंथा व्यापारी शकील की स्माइली ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। यहां पर 38 ड्रम मेंथा ऑयल पाया गया। जिसकी खरीद और बिक्री का कोई उल्लेख कागजों पर दर्ज नही था।
डिप्टी कमिश्नर एसआईबी ने बताया कि 66 लाख कीमत वाले मेंथा ऑयल पर आठ लाख की कर चोरी पकड़ी गई। 38 ड्रम मेंथा ऑयल सीज कर दिया गया है। आठ लाख टैक्स जमा करने के बाद सीज मुक्त किया जाएगा। मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिव नरायन सिंह, रेनू सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।