फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raid on Fateh Rice Mill and Saraswati Sweets, 451 bags of flour seized

Barabanki News: फतेह राइस मिल और सरस्वती स्वीट्स पर छापा, 451 बोरी मैदा सीज

Sun, 27 Jul 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Raid on Fateh Rice Mill and Saraswati Sweets, 451 bags of flour seized
शहर ​​स्थित सरस्वती स्वीट्स की दुकान पर जांच करती एफएसडीए की टीम। 
बाराबंकी। एसडीएम सदर के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने शनिवार को पल्हरी पावर हाऊस के पास स्थित फ्लोर मिल पर छापा मारा। टीम यहां के कारनामे देख दंग रह गई, क्योंकि यहां पर कानपुर और चंदौली की दो फर्जी फर्मों के नाम से मैदा पैक किया जा रहा था। इस पर टीम ने मौके से करीब 451 बोरी मैदा सीज कराते हुए मिल संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का मौका दिया है। इसी तरह छाया चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां पर बिक्री के लिए रखी 35 किलो नमकीन घटिया मिलने पर नष्ट कराई गई। इस दौरान कुल नौ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आनंद तिवारी व सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फतेह फ्लोर मिल की जांच की। मिल परिसर में गंदगी व कूड़ा मिला। यहां पर सूजी, मैदा, आटा की बोरियां फर्श पर पड़ी थीं। इस दौरान मैदा व सूजी के चार नमूने लिए गए। जांच टीम उस समय हैरत में पड़ गई जब यहां से हिना फूड प्रोडक्ट्स प्रालि, रनिया कानपुर देहात तथा केयस फ्लोर मिल प्रालि, दुलहीपुर, चंदौली के नाम पैकेट मिले। इनमें मैदा पैक किया जा रहा था। जब मिल संचालक से इसके अभिलेख दिखाने का कहा गया तो वह बगले झांकने लगा। इस पर 451 बोरा मैदा सीज किया गया। इसकी कीमत करीब 6,76,500 रुपये है। इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का अवसर देते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने छाया चौराहा स्थित सरस्वती स्वीट्स का निरीक्षण किया। मौके से नमकीन, देशी घी, लड्डू व छेना का नमूना लिया गया। इस दौरान बिक्री के लिए रखी लगभग 35 किग्रा नमकीन, जिसमें रंग की मात्रा अधिक थी और पैकेट पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज नहीं थी। संदिग्ध और घटिया मानते हुए नष्ट कराई गई। इसकी कीमत 10 हजार बताई गई। इसके अलावा बाबा स्वीट्स, लखपेड़ाबाग चौराहा से बर्फी का नमूना भरा गया। इस प्रकार कुल नौ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, अरुण कुमार, भगौती प्रसाद, अर्शी फारूकी, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा व सलिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed