{"_id":"5d44834d8ebc3e6cae4efab9","slug":"raid-barabanki-news-lko4743186119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने बंद कराया अवैध कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने बंद कराया अवैध कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
बाराबंकी। उपजिलाधिकारी ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को फतेहपुर के एक भवन में पंजीकरण के बिना मानकों की अनदेखी कर चलाई जा रही कोचिंग पर छापा मारा। जांच के बाद एसडीएम ने कोचिंग को बंद करा दिया। पुलिस के हवाले किए गए संचालक को बाद में छोड़ गया।
एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि कस्बे में खण्ड विकास कार्यालय चौराहे के पास पटेल गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर अशोका एकेडमी के नाम से संचालित कोचिंग सेंटर के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। उसके चलते पुलिस टीम के साथ कोचिंग का निरीक्षण किया गया। छानबीन में पता चला कि कोचिंग का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। कोचिंग में करीब 25 बच्चों को एक शिक्षक पढ़ा रहा है। भवन में आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए। आपात स्थिति में तीसरी मंजिल से बच्चों के निकलने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। संचालक कोई अभिलेख भी दिखा नहीं सका। इसके चलते संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोचिंग का संचालन रोक दिया गया है। देर शाम एसडीएम ने बताया कि संचालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कोचिंग बंद कराने के साथ उसके संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में बंद कराए जा चुके 10 कोचिंग सेंटर
शहर में दो माह पहले अभियान चलाकर कोचिंग की जांच की गई। आग से बचाव के इंतजाम नहीं होने व अन्य मानक पूरे नहीं करने पर 10 कोचिंग सेंटरों को अधिकारियों की टीम ने बंद करा दिया था। संचालकों को आग से बचाव के इंतजाम के संबंध में अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट मांगी गई थी। कई कोचिंग सेंटर अभी भी मानकों को दरकिनार कर संचालित किए जा रहे है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने रद्द किया कोचिंग का पंजीकरण
डीआईओएस ने चार दिन पहले सुबेहा राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान कॉलेज के पास ही पीटीए शिक्षक एक दुकान में कोचिंग चलाते मिला। इस पर कोचिंग का पंजीकरण रद्द करने के साथ डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को पीटीए शिक्षक पद से हटाने का आदेश दिया।